ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , , ,

देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन रोका गया, भारत पाकिस्तान जंग के हालात को देखते हुए फैसला, सीआरपीएफ को मुख्यालय रिपोर्ट करने के आदेश  

Authored by: Gaurav Shrivastava

बस्तर। बीजापुर और तेलंगाना के बॉर्डर पर 18 दिन से जारी देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को रोक दिया गया है, सीआरपीएफ की बटालियन को तत्काल मुख्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए है, भारत और पाकिस्तान के बीच जंग को हालात को देखते हुए इस ऑपरेशन को रोक गया है और सीआरपीएफ की टुकड़ी को देश के बॉर्डर पर भेजा जा सकता है। 

इसे देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन माना जा रहा था जो कि 18 दिन से जारी था, लेकिन देश के दुश्मनों को सबक सिखाने फिलहाल केंद्रीय बल को बॉर्डर पर तैनात करने की जरूरत है, इस ऑपरेशन में अब तक 26 नक्सली मारे गए थे, देश की आंतरिक खतरा नक्सलवाद के बड़े लीडरों को घेरने यह ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन फिलहाल इस अब रोक दिया गया है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *