ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

जिला सीईओ ने किया नरहरपुर विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायतो का औचक निरीक्षण

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हरेश मंडावी के द्वारा विकासखंड नरहरपुर के सुदूर ग्राम पंचायत रावस और बासपतर का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश सम्बंधित कर्मचारियों और सचिवों को दिए, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों से मिलकर जल्द आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। 

 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवका मिशन के कार्यों का निरीक्षण ग्राम पंचायत बासपतर में किया इस दौरान उन्होंने आजीवका केंद्र का निरीक्षण  किया एवं स्वं सहायता समूह की दीदियों के द्वारा किये जा रहे मछली पालन, मुर्गी पालन, किचन गार्डन का निरीक्षण किया।

सीईओ जिला पंचायत ने ठेमा स्थित बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया एवं बच्चों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा और इनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

निरीक्षण  के दौरान सीईओ जनपद नरहरपुर बी.आर. सुकदेवे, डीइओ सुरेंद्र कश्यप, पीओ मनरेगा, बीपीम  एनरलएम, ब्लॉक कोर्डिनेटर पीएम आवास, समस्त पंचायत के सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित थे।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *