Authored by: Gaurav Shrivastava
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से पुलिस ने नकली नोटो का जखीरा बरामद किया है, साढ़े 6 लाख के नकली नोट के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ के दौरान कई हैरान करने वाले खुलासे हुए है, आरोपी युवक नशे का आदी है खुद पर चढ़े लाखों के कर्ज से निजात पाने उसने अपने घर में ही प्रिंटर और आवश्यक चीजों की व्यवस्था कर घरे ही साढ़े 6 लाख के नकली नोट छाप दिए। पूरा मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के नए बस स्टैंड में एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है, जिसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर दबिश दी और युवक को हिरासत में लिया, युवक के पास मौजूद बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में नगदी रकम बरामद हुई, मामला और गंभीर तब हो गया जब पुलिस जांच में सभी नोट नकली निकले, जिसके बाद युवक से कड़ाई से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उस पर काफी ज्यादा कर्जा हो गया था, साथ ही वो नशे का भी आदी है, युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने घर में ही प्रिंटर और सभी जरूरी सामना जुटाए और नकली नोट प्रिंट करने का काम शुरू कर दिया, बस स्टैंड में वह नकली नोट खपाने की तैयारी में था तभी पकड़ा गया।
युवक ने नकली नोट बनाना आखिर कैसे सीखा यह भी बड़ा सवाल है ,फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही है, युवक के साथ और कितने लोग नकली नोट खपाने के गिरोह में शामिल है , नकली नोट छापने की बारीकी युवक ने कहा से सीखी सबको लेकर पुलिस जल्द बड़ा खुलासा करने का दावा कर रही है।
पूरे मामले को लेकर कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि नकली नोट कितना खपाया गया है और आरोपी के साथ कौन कौन शामिल है सभी की जांच जारी है।






Leave a Reply