ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

पीएम श्री स्कूल के पांच शिक्षक जायेंगे आईआईटी जम्मू, शिक्षा की गुणवत्ता पर आयोजित कार्यशाला में लेंगे भाग 

Authored by: Gaurav Shrivastava

बीजापुर।देशभर से चुने गए पीएम श्री विद्यालयों को शिक्षा के बेहतर आयाम की ओर अग्रसर करने विशेष पहल की जा रही है।इन विद्यालयों में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों एवं अंशकालिक शिक्षक (अनुदेशकों) के लिए क्षमता निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।इसमें जिले के पांच शिक्षक शामिल होंगे।आईआईटी जम्मू कश्मीर में 4 सितंबर से आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने के लिए बीजापुर जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालयों के 5 शिक्षक ,शिक्षिकाओं को चुना गया है।इनमें कुमारी शिवानी गांधरला पीएम श्री विद्यालय पोटाकेबिन नेलसनार , रितेश कुमार सेमल पीएम श्री विद्यालय पोर्टाकेबिन चेरपाल, सुधांशु मंडावी पीएम श्री विद्यालय बीजापुर, महेश सोयम पीएम श्री विद्यालय बासागुड़ा शामिल हैं।कार्यशाला समग्र शिक्षा व राज्य परियोजना छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित है।पीएम श्री के राज्य समन्वयक आशीष गौतम के नेतृत्व में 151 शिक्षक की टीम 2 सितंबर को उक्त प्रशिक्षण के लिए जम्मू प्रस्थान करेगी।प्रशिक्षण में गणित, साइंस एवं टेक्नोलॉजी के विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिकों व विषय विशेषज्ञों द्वारा चर्चा व क्रियाकलाप संपादित होंगे।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *