ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

एक करोड़ से अधिक की ठगी, अब तक 8 गिरफ्तार, 20 लाख जब्त, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। रियलस्टेट व फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 15 लाख की ठगी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है,मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। 

दरअसल 21 मई 2025 को कांकेर पुलिस को शिकायत मिली थी कि रियलस्टेट व फारेक्स ट्रेडिंग के नाम से अफशा प्रापटी प्राईवेट लिमिटेड और आगाज इंफामल्टी सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड  के द्वारा रकम दो गुना करने का लालच देकर कम्पनी डारेक्टर जगन्नाथ टांडी और सी.ई.ओ उसकी पत्नी अंजूलिका पटेल के द्वारा अपनी कंपनी का नाम बदलकर आम लोगों को झांसा देकर पैसे की ठगी की जा रही है,  उक्त कम्पनी में लोगों को रकम निवेश करने पर जमा किया गया राशि का प्रतिमाह 20 प्रतिशत  एवं दो माह में डबल तथा जमीन खरीदी बिक्री करने पर 200 प्रतिशत कैशबैक एवं गिफ्ट में कार देने का वादा कर अपनी कम्पनी में निवेश करने का लालच एवं झांसा देकर कुल राशि 72 लाख  रूपये का धोखाधड़ी की गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच में तीन आरोपियों जय प्रकाश बघेल, जितेंद्र देशमुख और  अंजूलिका पटेल को गिरफ्तार किया था, जिन पूछताछ के बाद पुलिस जांच में एक करोड़ 15 लाख की ठगी का खुलासा हुआ था, पुलिस ने अन्य आरोपियों की शिनाख्त होने पर दुर्ग,भिलाई और रायपुर में दबिश देकर 5 आरोपियों शिवकुमार राजपुत , गोविन्द बाघ ,श्याम कुमार भोई,विजय कुमार शर्मा ,अनिल केशरवानी को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है,  आरोपियों के पास से 20 लाख रुपए भी बरामद हुए है, उन्होंने बताया कि  लोगों का पैसा इन्वेस्ट करवाने वाले एजेंटों पर भी कार्यवाही की जाएगी। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *