ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी, सुबह से चल रही मुठभेड़ में 20 से अधिक नक्सलियों का एनकाउंटर 

Authored by: Gaurav Shrivastava

नारायणपुर। बस्तर संभाग में नक्सलियों के खात्मे को लेकर ऑपरेशन जारी है, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में सुबह से जवानों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ चल रही है, जिसमें अब तक 20 से अधिक नक्सली ढेर कर दिए गए है, ये आंकड़ा और बढ़ सकता है, जानकारी ये भी निकलकर आ रही है कि मुठभेड़  में नक्सलियों का सीसी मेंबर भी मारा गया है, इस ऑपरेशन में नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव की डीआरजी टीम शामिल है। 

माड़ के जाटलूर इलाके में नक्सलियों के पोलित ब्यूरो सदस्य के बड़े टीम के साथ मौजूद होने की सूचना पर जवानों को बड़े ऑपरेशन पर रवाना किया गया था, आज सुबह जवानों ने नक्सलियों की बड़ी टीम को घेरकर जबरदस्त गोलीबारी की है,जिसमें 20 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि पुलिस ने अभी तक मारे गए नक्सलियों की संख्या नहीं बताई है, लेकिन सूत्रों में हवाले से जो खबरें सामने आ रही है उसमें माड़ में नक्सलियों को अब तक का सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, पुलिस की तरफ से जारी बयान में एनकाउंटर जारी होने की बात कही गई है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *