Authored by: Gaurav Shrivastava
बीजापुर। नक्सलियों ने एक बार फिर बीजापुर जिले में ग्रामीणों को निशाना बनाया है, पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को हत्या कर दी है। इसके पहले नक्सलियों ने दो छात्रों समेत 3 लोगों की हत्या की थी। मामला पामेड़ थानाक्षेत्र का है।

शनिवार की रात नक्सलियों ने दो ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था ,जिसके बाद पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर उनकी हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार हथियार बंद नक्सलियों ने सैंड्राबोर और यमपुर से समैया और वेका देवा का अपहरण कर अपने साथ ले गए थे, और बेरहमी से हत्या कर शव को गांव के पास फेंक दिया, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया है। बीजापुर में 5 दिन में नक्सलियों ने 5 ग्रामीणों को अपना निशाना बनाया है, जिसमें एक 13 साल का छात्र भी शामिल है। लगातार जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन के बीच नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने कायराना हरकत पर उतर आए है। पुलिस ने भी बयान जारी कर बताया है कि दो ग्रामीणों की हत्या की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है।






Leave a Reply