ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

अंतागढ़ थाना प्रभारी के रूप में प्रहलाद यादव ने संभाला पदभार

Authored by: Gaurav Shrivastava

विजेंद्र पांडेय
अंतागढ़। अंतागढ़ थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में प्रहलाद यादव ने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की बात कही।
नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रहलाद यादव ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्य करने की बात कही।
पदभार ग्रहण के दौरान थाना स्टाफ एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने भी नए थाना प्रभारी से बेहतर पुलिसिंग एवं जनसरोकारों से जुड़े कार्यों की अपेक्षा जताई है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *