ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

जवानों ने DVCM रैंक के नक्सली को घेराबंदी कर दबोचा, जनताना सरकार का अध्यक्ष भी गिरफ्तार

Authored by: Gaurav Shrivastava

बीजापुर। सुरक्षा बलों को माओवादी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिला बीजापुर के बासागुड़ा और भैरमगढ़ थाना क्षेत्रों में की गई अलग-अलग कार्यवाहियों में पुलिस ने 08 लाख रुपये के इनामी डीव्हीसीएम और 01 लाख रुपये के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों माओवादी आरोपी कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।

25 सितंबर  को डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा और कोबरा 210 की संयुक्त टीम ने पोलमपल्ली के जंगल से माओवादी मल्लैश कुंजाम (डीव्हीसीएम, जगरगुंडा एरिया कमेटी, उम्र 40 वर्ष, निवासी नरसापुर) को पकड़ा। मल्लैश कुंजाम पर 08 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह 7 जून 2023 को गगनपल्ली और मुरकीपाड़ में पुलिस पार्टी पर IED ब्लास्ट और फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा है। इसके खिलाफ बासागुड़ा में 5, मोदकपाल में 1 स्थायी वारंट लंबित है। इसके अलावा तर्रेम, पामेड़, उसूर और आवापल्ली थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, पुलिस पार्टी पर हमला, लूट, डकैती और अपहरण जैसे कई प्रकरण दर्ज हैं।

इसी दौरान थाना जांगला और भैरमगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सल गश्त एवं सर्चिंग अभियान के दौरान डारमेर से जनताना सरकार अध्यक्ष अनिल वेको (32 वर्ष, निवासी डारमेर) को गिरफ्तार किया। उस पर 01 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

अनिल वेको कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है, जिनमें शामिल हैं

21 मई 2025 को बड़ेपल्ली–छोटेपल्ली के बीच पुलिस पार्टी पर IED ब्लास्ट और फायरिंग,29 मार्च 2025 को ताड़ोपोट-इंद्रावती घाट पर IED प्लांट, जिसमें एक ग्रामीण महिला घायल हुई थी,

29 नवंबर 2024 को घुड़साकल गांव के एक ग्रामीण की हत्या,5 जून 2025 को ट्रांसपोर्ट वाहन में आगजनी,16 अप्रैल 2024 को बेलचर पहाड़ी में पुलिस पार्टी पर फायरिंग,19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के दौरान चिहका के पास प्रेशर IED प्लांट, जिसमें केरिपु का एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुआ था।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *