Authored by: Gaurav Shrivastava
कांकेर। कांकेर नगर पालिका में भाजपा ने कांग्रेस के अभेद किले को भेद दिया है, भाजपा के अरुण कौशिक ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 3800 से अधिक मतों से हरा दिया है। यह पहली बार है जब कांकेर नगर पालिका में भाजपा का कब्जा हुआ है। जीत के बाद भाजपा कार्यकताओं ने जश्न शुरू कर दिया है।
कांकेर नगर पालिका में 50 साल से कांग्रेस का कब्जा था , लेकिन इस बात शहर की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है।
भाजपा के अरुण कौशिक को 10 हजार 309 मत मिले जबकि कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 6 हजार 502 मत मिले। भाजपा के अरुण कौशिक ने 3807 मतों से जीत दर्ज की है। वही शहर 21 वार्ड में से 11 में भाजपा और 10 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक ने कहा कि शहर की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है, एक माह के अंदर शहर का विकास दिखने लगेगा।
देखिए वार्डवार विजयी प्रत्याशियों की सूची
कांकेर वार्ड वार
1- उदय नगर – कांग्रेस जीत
2- संजय नगर – भाजपा जीत
3- अलबेला पारा – भाजपा जीत
4- आमापारा – भाजपा जीत
5- शीतलापारा – कांग्रेस जीत
6- शिवनगर – भाजपा जीत
7- महुरबंदपारा – कांग्रेस जीत
8- जवाहरवार्ड – भाजपा जीत
9- श्रीरामनगर – कांग्रेस जीत
10- भडांरी पारा – कांग्रेस जीत
11- माहदेव वार्ड- कांग्रेस जीत
12- मांझा पारा- भाजपा जीत
13- सुभाष वार्ड – भाजपा जीत
14- अन्नपूर्णा पारा- भाजपा जीत
15- एमजी वार्ड – भाजपा जीत
16- शांति नगर – कांग्रेस जीत
17- कंकालिन पारा – कांग्रेस जीत
18- बरदेभाटा – कांग्रेस जीत
19- अघननगर – भाजपा जीत
20- जनकपुर वार्ड – भाजपा जीत
21- राजापारा – कांग्रेस जीत






Leave a Reply