Authored by: Gaurav Shrivastava
कांकेर। आज के समय में जब लोग अपने आस पड़ोस में भी लोगों की मदद करते नजर नहीं आते उस समय में कांकेर में एक समिति ऐसी भी है जो पिछले 21 सालों से पितृहीन,निराश्रित दिव्यांग छात्रों के अभिभावक बनकर उनके शिक्षा मदद की कोशिश कर रही है। हम बात कर रहे है कांकेर की सद्भावना समिति की जिनके द्वारा सन 2005 से ऐसे बच्चों की मदद करती आ रही है जो पितृहीन,निराश्रित या दिव्यांग है।
सद्भावना समिति कांकेर के द्वारा इस वर्ष भी शासकीय आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर में समारोह आयोजित कर पितृहीन,निराश्रित दिव्यांग विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया जिसके तहत स्कूल बैग, कापी का बंडल, कंपास बॉक्स पेन तथा जरूरी शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया गया । नरहरपुर तथा नरहरपुर के आसपास के चार संकुल के विद्यार्थियों को इसके अंतर्गत शामिल किया गया था। समारोह में अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक शाखा नरहरपुर के शाखा प्रबंधक श्यामबिहारी निराला,आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य नोहर साहू, दिलेश्वर साव, पूर्व प्राचार्य गजबिए,पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट उपस्थित थे,अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने की ।
सद्भावना समिति ने 105 विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट प्रदान किया। ग्यारहवीं एवं बारहवीं के जरूरत मंद बच्चों को पाठ्यपुस्तकें भी वितरित की गई ।
समिति का प्रतिवेदन समिति की ओर से राम शरण जैन के द्वारा प्रस्तुत किया गया उन्होंने समिति का ऐतिहासिक परिचय देते हुए समिति द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया। प्रतिवेदन में यह बताया गया की प्रतिवर्ष हमें लोगों का अच्छा सहयोग इस कार्यक्रम के लिए मिलता है जिसके लिए सदैव सद्भावना समिति उनकी कृतज्ञ रहेगी,आज का आयोजन में हमारे प्रमुख सहयोगी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा नरहरपुर एवं सरोना, क्षेत्रीय स्टेट बैंक शाखा कांकेर , जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, जिला स्त्रोत समन्वय नवनीत पटेल,समाज कल्याण उप संचालक क्षमा शर्मा ,खंडशिक्षा अधिकारी नरहरपुर ऐमन जैन ,प्राचार्य देवकरण भास्कर,डाक्टर गीता शर्मा ,सुशीला गढ़पाले,इजाज अली, राधा ठाकुर,लक्ष्मी मेडिकल,मुकेश मंडावी,मोहम्मद हनीफ,किरण ज्वेलर्स,नादिर सर,पुष्कर बेसरा,बैभव मेश्राम,मिलाप अटभैया,आशीष जैन,कविता सेनापति,नरेंद्र मोहन शर्मा,यमुनप्रसाद रणबांकुला,सारंग श्रीवास्तव ,यासीन फारूकी,कमलेश साहू,कमल साहू, अखिलेश कर शर्मा ने योगदान दिया ।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने बहुत ही प्रेरक उद्बोधन देते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया,स्टेट बैंक नरहरपुर के शाखा प्रबंधक श्री निराला ने सद्भावना समिति के कार्यों की सराहना की,तथा समाज में कमजोर वर्गों के लोगों के लिए सकारात्मक सोच को अत्यंत प्रासंगिता निरूपित किया ।प्राचार्य नोहर साहू और दिलेश्वर साव ने कहा कि आज समाज में ऐसे ही प्रेरक कार्यों की जरूरत है,प्रतिभाएं आज अभावों की वजह से दम तोड़ रही है,सद्भावना समिति का यह कार्य अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि समिति केवल प्रतीकात्मक कार्य कर रही है,समाज के ऐसे वर्गों को आज आगे आने की जरूरत है जो समर्थ है,बहुत से बच्चे आज मुख्य धारा में नहीं जुड़ पा रहे है,जबकि वे प्रतिभावान है,समाज और देश के लिए कुछ कर सकते है उन्हें थोड़े से संबल और सहारे की जरूरत है,लोगों में यही सकारात्मक सोच हम पैदा करने की कोशिश कर रहे है । श्री गजबिए पूर्व प्राचार्य और पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन शिव सिंह भदौरिया और श्री सिन्हा,पंकज श्रीवास्तव ने किया,आभार रफीक फारूकी द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों अनुपम जोफर,किशोर ठाकुर,कमलेश मिश्रा,नरेंद्र मोहन शर्मा यमुना प्रसाद रणबांकुला ,राजेश शर्मा ,रामशरण जैन,मुरारीलाल देवांगन,हीरामन कुंजाम,संजीत कुमार श्रीवास्तव प्रदीप राव कदम,कमल साहू का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ ।






Leave a Reply