ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

कुछ देर में नगरीय निकाय के नतीजे, कांटे की टक्कर के बीच किसके सिर सजेगा ताज ,कुछ देर होगा साफ

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। प्रदेश में नगरीय निकाय के नतीजे आज आ जाएंगे, सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। कांकेर सीट पर इस बार कांटे की टक्कर मानी जा रही है, ऐसे में अब इस कांटे मे टक्कर के बीच ताज किसके सिर सजेगा ये काउंटिंग शुरू होने के कुछ देर में ही साफ हो जाएगा। 

21 वार्ड वाली कांकेर नगर पालिका में 2 चरण में काउंटिंग होगी, जिससे नतीजे आने में अधिक से अधिक  एक घंटे का समय लगेगा। कांग्रेस से जितेंद्र सिंह ठाकुर और भाजपा से अरुण कौशिक के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। ऐसे में दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता अभी से जश्न की तैयारी में लगे हुए है। काउंटिंग शुरु होने के एक घंटे में साफ हो जाएगा कि कांकेर की जनता ने जश्न मनाने का मौका किसे दिया है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *