ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

कांकेर, नरहरपुर जनपद में भाजपा का कब्जा, नरहरपुर जनपद में तीसरी बार उपाध्यक्ष बने संजू गोपाल 

कांकेर। जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रकिया कांकेर और नरहरपुर जनपद में पूर्ण कर ली गई है, दोनों ही जनपद में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। दोनों जनपदों में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। नरहरपुर जनपद में लगातार तीसरी बार संजू गोपाल साहू उपाध्यक्ष चुने गए है। 

कांकेर जनपद में भाजपा की तरफ से पूर्णिमा ईश्वर कावड़े मैदान में थी वही कांग्रेस ने हेमलता कवाची को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया था, दोनों ही पार्टियों के पास 8 – 8 जनपद सदस्य थे जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा था, लेकिन अंत समय तक एक जनपद सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचे। जिससे भाजपा की पूर्णिमा को 8 और कांग्रेस की हेमलता को 7 मत मिले और यह सीट भाजपा के खाते में गई। वही उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस को कार्स वोटिंग का सामना करना पड़ा । भाजपा की तारणि ठाकुर को 10 जबकि कांग्रेस के रोमनाथ जैन को 5 मत मिले। 

नरहरपुर जनपद में भाजपा के पास एक तरफा बहुमत की स्थिति थी ,19 जनपद सदस्यों में 14 भाजपा 2 कांग्रेस और 3 निर्दलीय जीतकर आए थे , ऐसे में भाजपा की जीत यहां से तय थी। यहां से सुमन कावड़े अध्यक्ष और संजू गोपाल साहू उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *