ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

जब लाहौर में बजा भारत भाग्य विधाता, पाकिस्तान में गूंजने लगा भारतीय राष्ट्रगान

Authored by: Gaurav Shrivastava


स्पोर्ट्स। पाकिस्तान में भारतीय राष्ट्रगान बजने की बात अगर कही जाए तो यह असंभव सा लगता है, लेकिन ये बात सच है कि पाकिस्तान में भारतीय राष्ट्रगान बजने लगा हालांकि इसे तुरंत रोक भी दिया गया, पाकिस्तान इन दिनों चैंपियंस ट्राफी की मेजबानी कर रहा है, लाहौर में आज आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाना था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया , जिसके बाद दोनों टीमें मैदान पर आई, नियम के मुताबिक दोनों देशों के नेशनल एंथम के बाद मैच शुरू होना था, पहले इंग्लैंड का नेशनल एंथम प्ले किया गया, जिसके बाद अचानक मैदान में भारत भाग्य विधाता गूंज उठा, हालांकि इन तीन शब्दों के बाद ही इसे रोक दिया गया और ऑस्ट्रेलिया का नेशनल एंथम प्ले किया गया। लेकिन इस घटना ने भारतीय फैंस को मजे लेने का मौका दे दिया है।

और खबरें

One response to “जब लाहौर में बजा भारत भाग्य विधाता, पाकिस्तान में गूंजने लगा भारतीय राष्ट्रगान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *