Authored by: Gaurav Shrivastava
स्पोर्ट्स। भारतीय टीम चैंपियंस ट्राफी के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, बांग्लादेश और पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर है, लेकिन इस बीच भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच मिस कर सकते है, अगर ऐसा होता है तो शुभमन गिल भारत की कप्तानी करते नजर आएंगे, लेकिन अभी जो खबर निकल कर आ रही है उसके मुताबिक रोहित मैच के पहले फिट हो जाएंगे उनकी चोट गंभीर नहीं है। बता दें कि न्यूजीलैंड के साथ भारत का मुकाबला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो ग्रुप में पहले स्थान पर रहेगी और ग्रुप बी के दूसरे नंबर की टीम से उसका मुकाबला होगा।






Leave a Reply