ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

अनियंत्रित होकर  पलटी क्रूज़र वाहन, दो महिलाओं समेत 3  की मौत, 15 से ज्यादा घायल 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में बीती रात बड़ा सड़क हादसा हो गया, तेज रफ्तार वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से 2 महिलाओं समेत 3 लोगों  की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा घायल हो गए है, घायलों को इलाज के लिए कोंडागांव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, बीती रात बड़े डोंगर क्षेत्र के दिगानार से बोराई की तरफ जा रही क्रूज़र वाहन भुमका गांव के नजदीक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।

आपके अपने शहर कांकेर में

हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल है, जिसमें 5 लोगो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि बोराई से परिवार चौथिया कार्यकम में शामिल होने आया था, जहां से वापस लौटते समय ये हादसा हुआ है, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल कोण्डागांव अस्पताल पहुंचाया जहां से 5 ग्रामीणों की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में मृत महिलाओं की पहचान मंगली बाई और बुधियारिन नेताम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *