ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

ब्लड कैंसर से जंग लड़ते प्रदेश में टॉपर बनी ये बहादुर बेटी, हौसले हो तो झुकता है जमाना, किया साबित 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा जारी दसवीं बोर्ड के नतीजे में कांकेर जिले के कोयलीबेडा ब्लॉक के गोंडाहुर स्कूल की छात्रा ने टॉप किया है, जिस बेटी ने टॉपर बनकर जिले का नाम रौशन किया है वो ब्लड कैंसर से जूझ रही है, दो साल से इस भयंकर बीमारी से जूझ रही जिले की बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और वो कर दिखाया जो बड़े बड़े सुरमा नहीं कर पाते है, दसवीं बोर्ड ने 99.17 अंक के साथ इशिका बाला ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। 

 इशिका पीवी नंबर 51 निवासी  शशंकर बाला तथा श्री

 इति बाला की सुपुत्री है, श्री शंकर वाला पेशे से किसान है।  कुमारी इशिका पिछले 2 साल से ब्लड कैंसर से पीड़ित है और इस कारण पिछले सत्र वह वार्षिक परीक्षा दिला नहीं पाई थी इस कारण बहुत मायूस थी पर बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और प्रदेश में टॉप करके अपने माता पिता , शिक्षक समेत पूरे जिले का सिर गर्व से ऊपर कर दिया है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *